Sunday, January 24, 2016

Shabd



शब्द 

मंत्र  है, मूलमंत्र  है, स्वधा है, स्वाहा है |
जीव्हा की प्रत्यंचा पर चढ़े तो विष बुझा बाण है |
आहुति में भस्म हो जाए तो तपस्या |

कला है, कटाक्ष है, क्रीड़ा है, कथा है |
दवात की स्याही में घुल जाए तो महाकाव्य है |
सुरों से अठखेलियां करे तो राग   |

क्षमा  है, शौर्य है , रास है, रहस्य है |
हकलाते तुतलाते कंठ से अंकुरित हो तो वासल्य है | 
किसी दूर देस में टकरा जाए तो विषाद |

पहेली है, पद्धति है, चुटकुला है, चातुर्य है !
आड़े तिरछे अक्षर मिल बैठे तो अनर्गल प्रलाप है |
मंच पर गूंजे तो प्रेरणा |

नींव है |  निषकर्ष है | 
आदि है | अनंत है | 

- अक्षय सिंह